COVID19 Alert : कोरोना को हल्के में नहीं लें, संख्या जा रहा है खतरनाक स्तर पर

कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक की ओर बढ़ रही है। देश भर में 2 लाख 64 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए आंकड़ें को हल्के में नहीं लें। हर दिन हजारों की संख्या में बीते दिन से अधिक केस आ रहे हैं। क्रेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार (14 जनवरी) को पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 315 लोगों की मौत हुई है। देश में पिछले 24 घंटों में 1,09,345 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। कुल एक्टिव केसों की संख्या 12,72,073 है। देश में कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,85,350 है। वहीं ओमिक्रॉन के मामले 5,753 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.78% है।

क्रेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,64,202 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 315 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान देश में 1,09,345 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 12,72,073 है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.78% है।

ओमिक्रॉन वैरिएंट के फिलहाल देश में 5,753 मामले ही हैं, जो गुरुवार को 5400 के पार थे। इस तरह देखें तो एक दिन में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 300 केस ही मिले हैं, जबकि अन्य वैरिएंट्स के 2 लाख 64 हजार के करीब मामले पाए गए हैं। कोरोना के नए केसों में तेज इजाफे ने डेली पॉजिटिविटी रेट को बढ़ाते हुए 14.78 पर्सेंट तक पहुंचा दिया है। इसके अलावा वीकली पॉजिटिविटी रेट 11.83 फीसदी हो गया है। हालांकि कोरोना से निपटने के लिए देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज है। अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों ने कोरोना टीके की पहली डोज ले ली है। देश भर में अब तक 155 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं।