नई दिल्ली। बदलते हुए मौसम और तेज होती टीकाकरण अभियान के बाजवूद कोरोना के दैनिक संक्रमण के मामले अभी भी आ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है जरा सी लापरवाही अभी भी भारी पड़ सकती है। इसलिए जनता को सचेत रहना होगा।
रविवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक पूरे देश में कुल वैक्सीनेशन की संख्या 97,65,89,540 है। पिछले 24 घंटे में कोविड वैक्सीन की 41,20,772 डोज़ दी गई। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 14,146 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,788 लोग डिस्चार्ज हुए और 144 लोगों की मृत्यु दर्ज़ हुई।
#Unite2FightCorona#LargestVaccineDrive
𝗖𝗢𝗩𝗜𝗗 𝗙𝗟𝗔𝗦𝗛https://t.co/C6eGstUaD2 pic.twitter.com/rfYr4LZsjY
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 17, 2021
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में रविवार को कोविड-19 का एक भी नया मरीज नहीं मिलने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 7641 पर बना हुआ है। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि केंद्र शासित क्षेत्र में फिलहाल नौ मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 7,503 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 129 मरीजों की मौत महामारी से हुई है। बुलेटिन के मुताबिक प्रशासन अब तक कोविड-19 के 5.76 लाख से अधिक नमूनों की जांच कर चुका है जबकि 2.91 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 1.7 लाख लोगों को टीकों की दोनों खुराक लग चुकी है।
गुजरात में कोविड संक्रमण के नियंत्रित होने के बाद जूनागढ़ में गिर राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए फिर से खोला गया। उप वन संरक्षक ने बाताया, “16 अक्टूबर से गिर जंगल सफारी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन ही पर्यटकों की संख्या बहुत ज़्यादा है। हमने सभी व्यवस्था कर रखी है। “