Delhi News : चंद मिनटों की बारिश और आंधी ने कर दिया दिल्ली का ये हाल

नई दिल्ली। उमस भरी गर्मी से दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर बाद आंधी और बारिश ने थोड़ी राहत तो दी, लेकिन इससे लुटियंस दिल्ली में कई पेड़ उखड़ गए। कई गाड़ियों को अपने चपेट में ले लिया। सरकारी अमला बाद में पेड़ को काटता दिखा। पुलिस की पूरी कोशिश बंद हो गए यातायात को सुचारू रूप से चलाने का रहा। इससे अपने कार्यालयों से शाम को घर आने वालों को जाम का सामना करना पड़ा।

दिल्ली में हुई तेज़ बारिश और आंधी में जामा मस्जिद के बीच में स्थित गुंबद का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

जनपथ पर आईजीएनसी के सामने भी पेड़ गिरा।


वहीं से लगा हुआ अशोक रोड पर लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत हुई।

 

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उत्तरी दिल्ली इलाके में ओलावृष्टि के बाद एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। रात 8 बजे तक 294 पेड़ गिरे हैं।