नई दिल्ली। 23 जून को राजेंद्र नगर विधानसभा के लिए उपचुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व निगम पार्षद राजेश भाटिया को यहां से पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। शनिवार की दोपहर पार्टी केंद्रीय कार्यालय की ओर से इस आशय का आदेश जारी किया गया है। अब राजेंद्र नगर में आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक और भाजपा के राजेश भाटिया के बीच होना तय माना जा रहा है।
राजेंद्र नगर में वोटर्स के जातीय समीकरण को देखा जाए तो यहां 65 प्रतिशत से अधिक वोटर पंजाबी और पूर्वांचल समुदाय से आते हैं। भाजपा के राजेश भाटिया पंजाबी वर्ग से आते हैं, वहीं आप के दुर्गेश पाठक पूर्वांचल से हैं। यहां के पूर्व विधायक आप के राघव चड्ढा थे। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया है। कुछ दिन पहले पंजाब से वो राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए हैं। उसके बाद ही यहां उपचुनाव होना तय हुआ।
राजेंद्र नगर विधानसभा उपचुनाव हेतु श्री @rajeshbhatiabjp को प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/phgj1MOiro
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 4, 2022