नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के लिए उस समय नई मुसीबत आ गई जब रोहिणी कोर्ट परिसर में शुक्रवार को फायरिंग की खबरें आईं। आनन फानन में कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इससे पहले भी यहां शूटआउट और बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
रोहिणी कोर्ट में फायरिंग की घटना हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की थी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुबह 09:40 के करीब 2 वकील और एक व्यक्ति के बीच झगड़ा हुआ। इसी बीच वे दोनों रोहिणी कोर्ट के गेट नंबर 8 में प्रवेश किए। जानकारी के अनुसार सुबह 8.45 बजे गेट नंबर सात पर एक वकील और क्लाइंट के बीच झड़प हो गई। इस दौरान गेट नंबर सात पर सुरक्षा में तैनात नगालैंड पुलिस फोर्स के जवान ने दोनों के बीच में झगड़ा खत्म कराने के लिए जमीन एक गोली चला दी। गोली चलने से कंक्रीट के कुछ टुकड़ों से 2 लोग घायल हुए।