Delhi Weather : मौसम ने ली अंगडाई, दिल्ली में धूलभरी आंधी आई

राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।

नई दिल्ली। बीते दो दिनों से राजधानी दिल्ली (Delhi) उमस भरी गर्मी हो रही थी। लोग गर्मी से परेशान हो रहे थे। शुक्रवार को अचानक शाम में कई इलाकों में मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी (Dust Storm) आई। उस समय लोग बाजार (Market)में खरीददारी कर रहे थे, क्योंकि दिल्ली सरकार (Delhi Govt) की आरे से शनिवार और रविवार को पाबंदी की घोषणा की गई है। कई जगहों पर बूंदाबांदी खबरें भी हैं।

इसके बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से बताया गया कि शुक्रवार की शाम राष्ट्रीय राजधानी में धूलभरी आंधी (Dust Storm)आई, जिससे दृश्यता का स्तर प्रभावित हुआ और बादल छाये रहने से तापमान में कुछ कमी आई। दिल्ली में विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव (Kuldeep Srivastav) ने बताया कि शाम लगभग चार बजे बजे दिल्ली में धूलभरी आंधी (Dust Storm) आई। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि का भी अनुमान है। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश (rain) भी हुई।

बता दें कि इससे पहले शहर में शुक्रवार को सुबह न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग (IMD) की ओर से यह भी कहा गया कि अगले पांच से छह दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है।