फादर्स डे पर डेटॉल का #DadsCanToo अभियान, साझा पेरेंटिंग को दिया नया नजरिया

नई दिल्ली। भारत के अग्रणी कीटाणु सुरक्षा ब्रांड डेटॉल ने फादर्स डे के अवसर पर #DadsCanToo अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान पिताओं को शिशु देखभाल में आत्मविश्वास के साथ सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है, ताकि वे भी स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाने में समान भूमिका निभा सकें।

डेटॉल का यह कैंपेन इस सोच को चुनौती देता है कि बच्चों की देखभाल केवल माताओं की जिम्मेदारी है। शोध बताते हैं कि केवल 6% शिशु-देखभाल कार्य जैविक रूप से माँ से जुड़े होते हैं, जबकि 94% कार्य कोई भी कर सकता है — यहां तक कि पिता भी।

इस पहल के जरिए डेटॉल पिताओं को जागरूक कर रहा है कि वे कैसे डेटॉल एंटीसेप्टिक लिक्विड की मदद से बेबी लॉन्ड्री, सतह की सफाई और घर को कीटाणु-मुक्त रखकर शिशु की देखभाल में भागीदार बन सकते हैं।

अभियान का उद्देश्य है – बराबरी वाला पालन-पोषण, जहाँ माँ और पिता दोनों मिलकर जिम्मेदारियाँ निभाएं।