डीजीपी राजीव कृष्णा ने कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, नवनियुक्त आरक्षियों से की बातचीत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्णा ने आज कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, जहां वे नवनियुक्त आरक्षियों के ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स (JTC) का जायजा लेने पहुंचे। यह प्रशिक्षण 15 जून से शुरू हुआ है, जिसमें यूपी पुलिस में भर्ती किए गए 60,244 आरक्षियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान डीजीपी राजीव कृष्णा ने मौके पर मौजूद प्रशिक्षु सिपाहियों से सीधा संवाद किया और उनसे यूपी पुलिस में शामिल होने का उद्देश्य भी पूछा। उन्होंने सिपाहियों को देश और समाज सेवा के मूल्यों को आत्मसात करने की सलाह दी और अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान कल्ली पश्चिम पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, भोजन, आवास, वर्दी वितरण आदि का भी उन्होंने जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने विश्वास जताया कि ये युवा सिपाही भविष्य में प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और सशक्त बनाएंगे और पुलिस की छवि को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे