नई दिल्ली। यह गुड न्यूज आपको रामनगरी के पास जाने का सुनहरा मौका देगी। अब एक दिन में दिल्ली-अयोध्या मात्र एक दिन में पहुंचकर वापसी भी संभव है। जहां पहले अयोध्या और दिल्ली के बीच की करीब 670 किलोमीटर दूरी को तय करने में 10-12 घंटे लग जाते हैं। अब बुलट ट्रेन से से अयोध्या और दिल्ली के बीच की दूरी महज तीन घंटे में पूरी हो जाएगी। खासियत यह भी है कि 865 किमी की ये हाई स्पीड रेल नेटवर्क कई शहरों को जोड़ेगी.। जिनमें शुमार हैं- लखनऊ, अयोध्या, मथुरा, इटावा, कन्नौज, प्रयागराज सहित अन्य 12 स्टेशन।
क्यों खास है यह बुलेट ट्रेन
- अयोध्या को लखनऊ से जोड़ने के लिए 130 किमी लंबा रेलवे ट्रैक होगा।
- दिल्ली-लखनऊ के बीच का सफर मात्र 1 घंटे 38 मिनट में ही पूरा हो जाएगा।
- दिल्ली से अयोध्या के बीच चलेगी बुलेट ट्रेन, 320 किमी प्रति घंटे की होगी।
- इस बुलेट ट्रेन से कई धार्मिक शहर भी जोड़े जाएंगे. जिनमें अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज जैसे शहर शामिल होंगे
- इस परियोजना से प्रस्तावित रेल मार्ग पर रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
- 350 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली इस ट्रेन की यात्री क्षमता तकरीबन 750 होगी।
जानकारियों का अपडेट
देश में जहां एक और बुलेट ट्रेन चलाए जाने की योजना बन रही है। वहीं, देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने को तैयार है। जानकारी के अनुसार, गुजरात में सूरत से बिलीमोरा के बीच ये बुलेट ट्रेन जल्द शुरू होगी। इन दोनों स्टेशनों के बीच 50 किलोमीटर की दूरी का फासला है, जो 15 मिनट में पूरी हो जाएगी।