Delhi News : दिल्ली के सभी अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए इलाज उपलब्ध : सत्येंद्र जैन

राजधानी दिल्ली में कोरोना ही नहीं डेंगू के इलाज की भी बेहतर व्यवस्था दिल्ली सरकार की ओर से की गई है। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पूरी जानकारी साझा की है।

नई दिल्ली। कोरोना में भले ही कमी आई हो लेकिन डेंगू के डंक से लोग परेशान हो रहे हैं। कई जिलों में डेंगू के मरीजों के लिए उचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। कई जगहों ऐसे बयान आए थे कि राजधानी दिल्ली में लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। एक ही बेड पर कई मरीजों को एक साथ इलाज किया जा रहा है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार के किसी भी अस्पताल में डेंगू के मरीज़ को मना नहीं किया जा रहा है, सबके लिए इंतजाम हैं।

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए सत्येंद्र जैन ने यह भी कहा कि दिल्ली का छठा सीरो सर्वे बहुत बड़े स्तर पर कराया गया। इसमें 28,000 सैंपल लिए गए, सभी वार्ड से 100-100 सैंपल लिए गए थे। छठे सीरो सर्वे में कुल पॉजिटिविटी 97% आई है। दिल्ली में महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले पॉजिटिविटी थोड़ी ज़्यादा है। 18 साल से कम उम्र के बच्चों में पॉजिटिविटी 88% बनती है और 18 साल से अधिक उम्र के लोगों में पॉजिटिविटी 97-98% बनती है।

बता दें कि हाल के दिनों में राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

गौर करने योग्य यह भी है कि कोरोना रोकथाम के लिए गृह मंत्रालय का सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि सतर्कता बरतें,गाइडलाइन का पालन करें,कोरोना का खतरा अभी भी बरकरार,कंटेनमेंट जोन में खासतौर पर ध्यान रखें,टेस्टिंग-ट्रैकिंग-ट्रीटमेंट को अमल में लाए।