नई दिल्ली। सिडनाज क्या थे यह आपको बताने की जरूरत नहीं हैं। दोनों कितने करीब आ गए थे बिग बॉस में। बिग बॉस के घर से बाद भी उनकी पक्की वाली दोस्ती थी। पर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सब बदल गया। पंजाब की कटरीना कैफ कहीं दिखती नहीं थीं। एक दम से गुमसुम। पर आजकल एक अजीब-सी खलबली मची हुई है। सोशल मीडिया पर शहनाज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल ब्राइडल लुक में दिख रही हैं। लाल लहंगा, लाल चूड़ा, ब्राइडल मेकअप। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है, यह देखकर उनके फैंस खुश हैं। कुछ फैंस को लग रहा है कि शहनाज जल्द शादी करने वाली हैं।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=0OuEZSgwcww[/embedyt]
सच ये है
आप बेकार कयास नहीं लगाएं। कोई शहनाज गिल की शादी नहीं हो रही। यह वायरल वीडियो पुराना है। एक फोटोशूट के दौरान फिल्माया गया था और अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।





















