कश्मीर से नोएडा तक लगा भूकंप का झटका

आज सुबह 9:45 बजे आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में रहा। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

नई दिल्ली। कश्मीर, नोएडा और अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह 9:45 बजे आया, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 दर्ज की गई है। भूकंप की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके झटके भारत में कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा तक महसूस किए गए। अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में भूकंप से भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।