नई दिल्ली। आप ले सकती हैं रोज़ना स्पा। ये है स्पेशल एक्सरसाइज वाला स्पा। इसके लिए आपको अलग से पैसे खर्चने नही पड़ेंगे। है तो यह फ्री ऑफ कास्ट। लेकिन असर देखने के लिए आपको इसे रोज़ाना करना होगा। तभी तो ग्लो वाले फेस से फैटी लेयर्स को आप बाय-बाय कह पाएंगे। बस, रोजाना खाली पेट सिर्फ 10 मिनट अपने को दें और असर दिखाना नहीं पडेगा।
1 दोनों पैरों को थोड़ा खोलकर सामने फैलाएं। दोनों हाथों को कंधों के समकक्ष सामने उठाकर रखें। फिर दाहिनें हाथ से बाएं पैर के अंगूठे को पकड़े एवं बाएं हाथ को पीछे की ओर ऊपर सीधा रखें, गर्दन को भी बाईं ओर घुमाते हुए पीछे की ओर देखने का प्रयास करें। इसी प्रकार दूसरी ओर से करें।
2 – दोनों हाथों से एक दूसरे हाथ की कलाई पकड़कर ऊपर उठाते हुए सिर के पीछे ले जाएं। श्वास अंदर भरते हुए दाएं हाथ से बाएं हाथ को दाहिनी ओर सिर के पीछे से खीचें। गर्दन व सिर स्थिर रहे। फिर श्वास छोड़ते हुए हाथों को ऊपर ले जाएं। इसी प्रकार दूसरी ओर से करें।
3- घुटने और हथेलियों के बल बैठ जाएं। जैसे बैल या बिल्ली खड़ी हो। अब पीठ को ऊपर खींचे और गर्दन झुकाते हुए पेट को देखने का प्रयास करें। फिर पेट व पीठ को नीचे खिंचे तथा गर्दन को ऊपर उठाकर आसमान में देंखे। यह प्रक्रिया 8-12 बार करें।
4 – सीधा खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में गैप रखें। अब झुकें और बाएं हाथ से दाहिने पैर का अंगूठा छुएं और दाहिने हाथ से बाएं पैर का अंगूठा छुएं। कम से कम 10 से 15 बार इस कसरत को दोहराएं।
5 – दोनों पैरों के बीच में गैप रखकर सीधा खड़े हों और दोनों हाथों को जांघों पर रखें। अब कमर सीधी रखते हुए घुटने मोड़ें जिससे हाथ जांघ से बढ़कर घुटने को छुएं। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद सीधे खड़े हो जाएं।
6 – करवट लेकर सीधा लेटें, सिर के नीचे हाथों का सहारा दें और एक पैर के ऊपर दूसरा पैर आना चाहिए। ऊपर वाले पैर को उठाएं और कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं। एक-एक पैर से इसी क्रिया को 10 बार दोहराएं।