नई दिल्ली। कोरोना काल में ईद को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लोगों ने ईद की नमाज अपने अपने घरों में अता की गई। कोरोना प्रोटोकाॅल और स्वास्थ्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है। बहुत कम जगह पर सीमित संख्या में लोगों ने मस्जिद और ईदगाह में नमाज अता की।
कोरोना महामारी के बीच ईद के मौके पर मुरादाबाद में कुछ ही लोगों ने मस्जिद में नमाज़ अदा की। मदुरै में लोगों ने ईद-उल-फितर पर अपने घर पर ही नमाज़ अदा की। कोरोना महामारी के बीच हुबली में लोगों ने ईद पर अपने घर पर नमाज़ अदा की।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने ईद पर अपने घर पर नमाज़ अदा की। मुख्तार अब्बास नक़वी ने कहा, “सभी की सेहत और सलामती की दुआओं के साथ ईद की शुभकामनाएं। हमें प्रिकॉशन, प्रिवेंशन और प्रेयर के जरिए ही इस महामारी से भारत और पूरी दुनिया की इंसानियत को निजात दिलानी है।”
पुंछ में भारतीय सेना ने ईद के मौके पर स्थानीय लोगों को राशन और मिठाइयां बांटी। नायक गौरव शुक्ला ने बताया, “ईद के मौके पर मिठाइयां और कुछ राशन बांटा गया है। यहां के लोगों से मिलकर बहुत अच्छा लगा, ये लोग हमारा पूरा सहयोग करते हैं।”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईद के इस मुक़द्दस मौके पर दुआओं से सबकी सेहत अच्छी हो, सभी स्वस्थ रहें। लोगों की खूब मदद करिए। सुख – दुख में एक होकर साथ खड़े होना ही हमारे मुल्क की ताकत है।
आप सभी को ईद की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईद के इस मुक़द्दस मौके पर दुआओं से सबकी सेहत अच्छी हो, सभी स्वस्थ रहें।
लोगों की खूब मदद करिए। सुख – दुख में एक होकर साथ खड़े होना ही हमारे मुल्क की ताकत है।#EidMubarak pic.twitter.com/TfM0nUMRbA
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 14, 2021
इस साल कोविड की वजह से सबकुछ बदल गया है और लोग घरों में रहकर इसे सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज ईद के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा- ‘ईद मुबारक।‘ सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘सांवरियां’ का गाना साझा करते हुए लिखा- ‘मेरे सभी भाइयों और बहनों को ईद मुबारक।‘