Good News, PM Modi करेंगे इंदौर में एशिया के सबसे बडे़ बायो प्लांट का लोकार्पण

इंदौर कई मामलों सबसे अलग शहर है। यह भूमि ही कुछ ऐसी है। अब इंदौर में आज स्थापित होगा एशिया का सबसे बड़ा बायो प्लांट। इसका लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी।

नई दिल्ली। यह है सबसे अच्छी खबर। कोरोना काल के बाद कुछ भी अच्छा होता है, तो वो दिल को छूता हैै। कह सकते हैं वो हम सबके लिए एक जश्न का माहौल बनाता है। आखिर हम सभी ने कोरोना का सबसे बुरा दौर पिछले दो सालों में देखा हैै। आज इंदौर में अच्छा होने वाला हैै। वैसे इंदौर शहर देश भर में सफाई के मामले में सर्वाेच्च स्थान को बनाए रखता है। अब इंदौर में कचरे से बायो सीएनजी बनाने का प्लांट स्थापित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज इसका लोकार्पण करने वाले हैं। इंदौर में यह सीएनजी प्लांट देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में स्थापित किया गया है.। यह संयंत्र प्रधानमंत्री की वेस्ट-टू-वेल्थ की अवधारणा को साकार करने और स्वच्छता के क्षेत्र में इनोवेशन के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। और तो और यह प्लांट पूरे एशिया महाद्वीप में ऑर्गेनिक वेस्ट से बायो का सबसे बड़ा और देश का पहला प्लांट है।