गोस्वामी तुलसीदास धाम हो अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम

नई दिल्ली। ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया की ओर से हर साल की तरह मकर इस बार भी मकर संक्रांति पर भारत के अतिरिक्त महाधिवक्ता चेतन शर्मा जी के निवास, 16, तीन मूर्ति लेन नई दिल्ली पर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड आईएएस डॉ. विश्वपति तिर्वेदिने कहा की ब्राह्मण समाज ने विश्व को एक साथ किया। उन्होंने कहा कि रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ और अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम गोस्वामी तुलसीदास करने की मांग ब्राह्रण समाज द्वारा किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि हमारी आवाज नीति निर्माताओं और देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचे और ब्राह्णण समाज की यह मांग पूरी करें। इस कार्यक्रम में भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष ऋतुराज अवस्थी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से मौजूदा सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ,डा. महेश शर्मा , डॉ अरविंद शर्मा , अशोक बाजपेयी , राजीव शुक्ला, कर्तिकेय शर्मा जी, लाल बिहारी तिवारी विशिष्ट अतिथि के तौर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद लक्ष्मी कांत बाजपेई ने अपने संबोधन में ब्राह्मण एकता को मजबूत करने की बात कही।
अतिथियों के स्वागत के लिए सुभाष तिवारी राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जे. एस. मराठा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उत्तम प्रकाश तिवारी अतुल मिश्रा ने अपना योगदान दिया।
राष्ट्रीय महामंत्री अतुल मिश्रा ने बताया कि ब्राह्मण समाज महासभा का उद्देश्य सकारात्मक दिशा में कार्य करना है। सभी अपने संरक्षक मण्डल के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रयासरत हैं। अयोध्या एयरपोर्ट का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किए जाने के बाद समस्त ब्रह्मण समाज चाहता है कि रेलवे स्टेशन का नाम तुलसीदास और उनके द्वारा रचित रामचरित मानस को राष्ट्रीय ग्रंथ घोषित किया जाय और *श्री रामचरितमानास को अधिनियम के माध्यम से विधिक संरक्षण देना चाहिए।