नई दिल्ली। कमल हासन को आप बहुत अच्छे से पहचानते हैं। हां…हां फिल्म सदमा के हीरो। हिंदी दर्शक उन्हें इस फिल्म से जानते हैं। पर आपको बता दें कि कमल हासन की सिनेमा में दस्तक बहुत पहले हो चुकी थी। यानी जब वो बच्चे थे। कमल हासन ने 1960 में फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। इतना ही नहीं इसके लिए नेम-फेम भी मिला था। इस फिल्म के लिए कमल हासन को राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल मिला था।
इसके बाद 1975 में के. बालचंद्र के निर्देशन में बनी ‘Apoorva Raangagal’ में बतौर अभिनेता काम किया। सिर्फ साउथ क भाषाओं में ही नहीं कमल में हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन एक्टिंग की है। कमल की डेब्यू हिंदी फिल्म थी ’एक दूजे’ के लिए। कमल को हिंदी सिनेमा में शानदार योगदान के लिए पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। पर्सनल लाइफ भी कमल हासन की सुर्खियों में रही है। दो शादियों के बाद उन्होंने तलाक ले लिया। पहली शादी 1978 में डांसर वाणी गणपति से हुई थी। शादी के 10 साल बाद दोनों ने तालाक ले लिया। फिर सारिका से शादी की। 2002 में सारिका और कमल हासन ने तालाक ले लिया। सारिका और कमल हासन की दो बेटियां है श्रुति और अक्षरा हासन।