Happy Birthday Nick Jonas : देसी गर्ल के पति और हमारे नेशनल जीजू को ऐज स्टेप्स की बधाई

आज पॉप सिंगर निक जोनस 28 वां जन्मदिन मना रहे हैं। निक का जन्म 16 सितंबर, 1992 को अमरीकी स्टेट टेक्सास के डैलास में हुआ था। प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ में हिट है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हब्बी निक की जोड़ी।

नई दिल्ली। प्लीज, अब होंठों को बंद करें। जब देखो प्रियंका और निक को देखकर आप शुरू हो जाते हैं। माना कि हमारी देसी गर्ल निक से दस साल बड़ी है, तो आपको क्या दिक्कत है। दोनों खुश हैं, फिर भी आपको समस्या है। एक छोटी-सी सलाह आपके लिए है। बेवजह किसी की जिंदगी में दखल नहीं दिया करें। चाहे लाइफ प्रोफेशनल हो या पर्सनल। किसी को आपकी सलाह चाहिए होगी तो वे खुलकर आपसे कहेंगे ही। वैसे सेलिब्रिटीज तो सलाह नहीं मांगेगे आपसे। पर आप तो बाज़ नहीं आते। सलाह कम गॉसिप ज्यादा करते हैं। अरे! आप तो नाराज हो गए। हम आपको डांट नहीं बता रहे हैं। जब हैप्पीनेस हैं, तो हमारा साइलेंट रहना बेहर है।

आज हमारे जीजू का बर्थडे है। पहचाना नहीं? अरे! पूरे भारत के इंटरनेशनल जीजू। अब सही पहचाना। निक जोनस। हमारी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति। आज निक 28 साल के हो गए हैं। पता है आज ही के दिन, दो साल पहले निक ने प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज किया था।

निक की टाइनी टॉक्स

  • निक जोनस ने महज 7 की उम्र से एक्टिंग शुरू कर दी थी।
  • अबतक निक कई सोलो सॉन्ग-एलबम ला चुके हैं।
  • निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं।
  • निक का असली नाम निकोलस जेरी जोनस है।
  • 13 साल की उम्र में निक ने अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • साल 2006 में उनका पहला एल्बम इट्स अबाउट टाइम रिलीज हुआ था।
  • इस बैंड को डिज़्नी चैनल पर काफी सफलता मिली।

इंस्टाग्राम में इमोशंस

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने निक को लेकर लिखा था, ’अपनी जिंदगी की मैं ये सबसे बड़ी खुशी लिख रही हूं। आज ही के दिन दो साल तुमने मुझे शादी के लिए पूछा था। उस वक्त तुम्हारा प्रपोजल सुनकर मैं निशब्द हो गई थी। लेकिन उसके बाद मैं हर रोज हर पहल तुम्हें हां बोलती हूं। अनिश्चितताओं से भरे इस वक्त में तुमने मेरे बर्थडे और पूरे वीकेंड बेहद खास बनाया। आपका शुक्रिया हर समय मेरे बारे में सोचने के लिए। मैं इस दुनिया की खुद को सबसे ज्यादा खुशनसीब लड़की मानती हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं, निक जोनस।’
इस पोस्ट पर निक पर कमेंट करते हुए बात बाद में निक जोनस ने लिखा था, ’शुक्रिया मुझे हां कहने के लिए। मैं भी तुमसे बहुत प्यार करता हूं, ब्यूटीफुल।’ प्रियंका चोपड़ा ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था। वहीं फैंस ने इस पर जमकर कमेंट्स कर उनकी शानदार जोड़ी की तारीफ की थी।