Happy Birthday, शेखर कपूर पहुंचे बॉलीवुड के शिखर पर, जानते हैं Hidden Talks उनके बारे में

आज बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक शेखर कपूर आज 76 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका कनेक्शन देव साहब से भी था। ऐसी कुछ हिडन बातें उनके बारे में जानते हैं।

नई दिल्ली। आप शेखर कपूर के बारे में सिर्फ इतना ही जानते होंगे कि वो पंजाबी हैं और सफल निर्देशक। शायद इसके इतर कुछ नहीं। हम बताते हैं कुछ अलग उनके बारे में। शेखर कपूर का जन्म 6 दिसंबर 1945 को लाहौर में हुआ था। आगे सुनिए। आप चौंक जाएंगे।

Hidden Talks

शेखर कपूर बॉलीवुड के सदाबहार अभिनेता देवानंद के भाजे हैं। वे हाइली एजुकेटेड भी हैं। उन्होंने माता-पिता के कहने पर लंदन से अकाउंटेंट में पढ़ाई की थी। पर इसमें करियर नहीं बनाया। वो फिल्मों में अपना करियर बनना चाहते थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया, लेकिन उनके करियर को अभिनेता के रूप में कोई खास पहचान नहीं मिली। लेकिन मन छोटा नहीं किया और निर्माता, निर्देशक बनने की ठानी। और बानगी आपके सामने है। शेखर ने 1983 में फिल्म श्मासूमश् से बॉलीवुड डेब्यू किया था. निर्माता ने 1987 में श्मिस्टर इंडियाश् को डायरेक्ट किया है। उन्हें 1994 में श्बैडिंट क्वीनश् के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला था। साल 2000 में शेखर को पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

शादी में सक्सेस

शादी के बारे में आपको कितनी दिलचस्पी है। शेखर कपूर ने पूर्व प्रधानमंत्री आईके गुजराल की भांजी मेघा गुजराल से शादी की थी। कई कारणों से दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। नतीजा तलाक। तलाक के बाद मेघा ने भजन सिंगर अनूप जलोटा से शादी कर ली थी.