नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधी नगर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में है। इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधी नगर लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में है। इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा है। कांग्रेस की ओर से पार्टी सचिव सोनल पटे गांधीनगर से उम्मीदवार है।
गांधीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शाह ने यहां नारणपुरा इलाके में मतदान केंद्र पर जाते हुए लोगों का अभिवादन किया, उनसे बातचीत की और ऑटोग्राफ दिए। शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह, पुत्र जय शाह और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने मतदान केंद्र से बाहर निकलकर लोगों के सामने अपनी स्याही लगी उंगलि दिखाई। उन्होंने मतदान केंद्र से बाहर आकर लोगों का अभिवादन किया और पास के एक मंदिर में अपने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना की। वह हर बार मतदान के बाद इस तरह की परंपरा का पालन करते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने कहा, “मैं देश और गुजरात के सभी मतदाताओं से अनुरोध करना चाहता हूं कि आप बढ़चढ़कर लोकतंत्र के इस महोत्सव में हिस्सा लें। आप ऐसी सरकार चुनिए जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हो, आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहती हो, विकसित भारत बनाना चाहती हो, विश्व में और हर क्षेत्र में भारत को नंबर 1 बनाना चाहती हो…गुजरात में ढाई घंटे में ही करीब 20þ वोट डाल गए हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप लोग एक ऐसी सरकार चुनेंगे जो सुरक्षा और समृद्ध भी देगी एवं गरीबी से मुक्त भारत बनाएगी।“ केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह ने वोट डालने के बाद नारणपुरा स्थित कामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी गुजरात में अपना वोट डाला है। मनसुख मंडाविया पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार भी है। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि वोट करते हुए मेरे मन में जनता के विकास की बात थी। विकसित भारत और देशवासियों का कल्याण ही मुख्य उद्देश्य है। इस चुनाव में भाजपा 400 पार का आंकड़ा हासिल करेगी। गुजारते के लोगों को घर से निकल कर अपना वोट डालना चाहिए।
गुजरात, मध्य प्रदेश के समेत कई राज्यों में आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। इस दौरान गुजरात में 25 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। अधिकतर सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है। गुजरात की 26 लोकसभा सीटों में से 25 और राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में 50,788 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है और यह शाम छह बजे समाप्त होगा।