नोएडा। सेक्टर 18 स्थित डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “एक्टिव नोएडा” पहल के तहत विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। सुबह 5:30 बजे शुरू हुए इस सत्र में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बॉलीवुड अभिनेत्री व प्रमाणित योग प्रशिक्षिका विद्या मालवड़े के नेतृत्व में हुए इस सत्र में ध्यान, प्राणायाम और योगासन के जरिए संतुलन व मानसिक शांति को बढ़ावा दिया गया।
इस कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही डॉक्टरों की एक टीम ने स्वास्थ्य संबंधी चर्चा व सवाल-जवाब सत्र आयोजित किया। उपस्थित लोगों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और स्टारबक्स द्वारा कॉफी टेस्टिंग की भी सुविधा दी गई। डेकाथलॉन ने फिटनेस चैलेंज और बच्चों के लिए योग थीम पर ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया।
विद्या मालवड़े ने कहा, “योग शरीर, मन और भावनाओं का सुंदर समन्वय है। इतनी सकारात्मक ऊर्जा के बीच योग सत्र का नेतृत्व करना बेहद सुखद अनुभव रहा।”
डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट शिबली खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य मॉल को केवल शॉपिंग डेस्टिनेशन नहीं, बल्कि एक सक्रिय सामुदायिक मंच बनाना है।”
इसी क्रम में, निंबस रियल्टी ने भी इंटरनेशनल योग डे पर निंबस एक्सप्रेस पार्क व्यू-II में सामूहिक योग सत्र आयोजित कर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया।





















