मुंबई। वर्ल्ड म्यूजिक डे के अवसर पर Indian Performing Right Society Ltd. (IPRS) ने भारतीय संगीत की आत्मा—रचनाकारों को सम्मानित करते हुए एक बड़ी उपलब्धि की घोषणा की है। दिल्ली स्थित परकशन समूह TĀL FRY को मलेशिया के प्रतिष्ठित Rainforest World Music Festival (20-22 जून) में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है।
IPRS और MusiConnect India द्वारा 2024 में आयोजित “Soundscapes of India” में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह आमंत्रण मिला। TĀL FRY भारतीय ताल व लोक परंपरा को आधुनिक ध्वनियों के साथ मिलाकर एक अनोखा संगीतमय अनुभव प्रस्तुत करता है। IPRS के सीईओ राकेश निगम ने कहा, “यह भारत की सांगीतिक विरासत और वैश्विक पहचान के लिए गौरव का क्षण है।”
IPRS 18,000 से अधिक संगीत रचनाकारों का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीय संगीत को विश्व स्तर पर पहुँचाने हेतु संकल्पित है।