हर पैसे पर रखें नज़र: पेटीएम से आसानी से डाउनलोड करें अपना यूपीआई स्टेटमेंट

नई दिल्ली।  अब टैक्स फाइलिंग हो या खर्चों की निगरानी, पेटीएम ने यूपीआई स्टेटमेंट डाउनलोड करना पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। मोबाइल पेमेंट अब हमारी रोज़मर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, और टैक्स सीज़न में यह जानना बेहद ज़रूरी हो गया है कि आपका पैसा कहां जा रहा है।

भारत का प्रमुख डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम अब उपयोगकर्ताओं को पीडीएफ या एक्सेल फॉर्मेट में अपने यूपीआई लेनदेन का विवरण कुछ ही टैप में डाउनलोड करने की सुविधा देता है। यह सुविधा टैक्स डॉक्युमेंटेशन, बजट प्लानिंग, खर्चों के विश्लेषण और सीए या वित्तीय सलाहकार के साथ रिकॉर्ड साझा करने के लिए बेहद उपयोगी है।

स्टेटमेंट में लेनदेन की तारीख, समय, राशि, प्राप्तकर्ता का नाम और अन्य आवश्यक विवरण शामिल होते हैं। यह फीचर उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जिनके बैंक खाते एक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई या एचडीएफसी बैंक से लिंक हैं।

डाउनलोड करने के लिए पेटीएम ऐप खोलें, ‘बैलेंस एंड हिस्ट्री’ पर जाएं, ‘पेमेंट हिस्ट्री’ के पास तीन बिंदुओं पर टैप करें, ‘डाउनलोड यूपीआई स्टेटमेंट’ चुनें, तारीख और फॉर्मेट चुनें और ‘रिक्वेस्ट’ पर टैप करें।