तबियत बिगड़ने के बाद लालू यादव एम्स में भर्ती, डॉक्टरों ने कहा हालत अभी स्थिर

हाल के दिनों में कई यात्रा के बाद लालू यादव की तबियत बिगड़ गई। अभी उनका इलाज एम्स दिल्ली के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अभी हालत स्थिर है।

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की हालत फिलहाल स्थिर बताई जाती है। शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें राजधानी के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया। एम्स के सूत्रों का कहना है कि एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है। अभी वे आईसीयू में है। उनकी हालत स्थिरत है। कुछ जांच किए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
इस बीच राजद के तमाम नेता और दूसरे दलों के लोग भी लालू यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। बता दें कि लालू यादव को तेज बुखार हो रखा है। इससे पहले खराब तबीयत की वजह से लालू यादव गुरुवार को पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कहा जा रहा है कि लालू के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारतीय भी मौजूद हैं।

असल में, पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव लालू लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। राजद सुप्रीमो अभी बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के सरकारी आवास में रह रहे हैं। लालू यादव 22 नवंबर को पटना आए थे। अगले दिन चारा घोटाले के मामले में विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश हुए, जहां उन्हें आगे के लिए सदेह पेशी से छूट मिल गई। इसके बाद उन्होंने राजद कार्यालय में छह टन के लालटेन की लौ जलाई थी। फिर गुरुवार 25 नवंबर की शाम दिल्ली चले गए थे। जाते-जाते भी उन्होंने नीतीश सरकार को नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर तीखी आलोचना की थी।