नई दिल्ली: अस्थल मंदिर मार्ग, संगम विहार स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल (सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त) उत्तर भारत की प्रतिष्ठित शैक्षिक श्रृंखला लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस की एक प्रमुख इकाई के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में नया पैमाना स्थापित कर रहा है। देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं लोकसभा सांसद डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा स्थापित यह संस्थान गुणवत्तापूर्ण, मूल्य-आधारित और नवाचारपूर्ण शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इसी क्रम में विद्यालय परिसर में 17 जनवरी 2026 को “Parenting for Success” विषय पर एक विशेष सेमिनार एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बदलते शैक्षिक परिदृश्य में अभिभावकों की भूमिका, शिक्षण पद्धतियों में हो रहे नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में संस्था के जनरल मैनेजर श्री शिखर पाल सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस एक छात्र-केंद्रित, अनुशासित और प्रगतिशील शैक्षिक संस्था है, जो आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रशिक्षित शिक्षकों और प्रभावी शिक्षण पेडागॉजी के लिए जानी जाती है। उन्होंने बताया कि संस्था अपने शिक्षकों और विद्यार्थियों को समय-समय पर देश-विदेश के श्रेष्ठ शिक्षाविदों और मेंटर्स के माध्यम से सेमिनार व प्रशिक्षण कार्यक्रमों द्वारा अपडेट करती रहती है।
श्री सिंह ने जानकारी दी कि लंदन (यू.के.) के शिक्षा विशेषज्ञों की एक टीम पिछले दस महीनों से संस्था के मैनेजमेंट, प्रिंसिपल्स और शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। यह टीम उन्हें विश्व की सर्वोत्तम शिक्षण पद्धतियों, आधुनिक टीचिंग टूल्स और वैश्विक शैक्षिक मानकों से परिचित करा रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में नया Assessment Process और Students Growth Tracking System लागू किया गया है, जिसके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी की शैक्षणिक प्रगति, कौशल विकास और व्यक्तित्व निर्माण पर निरंतर एवं सूक्ष्म निगरानी रखी जा रही है। संस्था का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रत्येक शिक्षक Competency-Based शिक्षण मॉडल के जरिए छात्रों के प्रदर्शन में अधिकतम विकास सुनिश्चित करे, ताकि विद्यार्थी शैक्षणिक के साथ-साथ नैतिक, बौद्धिक और सामाजिक रूप से भी सशक्त बन सकें।
सेमिनार और प्रेस वार्ता के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि आज के समय में शिक्षा केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि अभिभावक, शिक्षक और शैक्षणिक संस्था—तीनों के सामूहिक प्रयास से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
इस अवसर पर जनरल मैनेजर शिखर पाल सिंह और विद्यालय की प्रधानाचार्य सुरभि सिंह ने विद्यालय को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होने पर अभिभावकों और विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा मिष्ठान वितरण कर प्रसन्नता व्यक्त की।















