भोपाल। देश में कई राज्यों में कोरोना टीकाकरण अभियान की गति भले ही मंथर हो, लेकिन मध्य प्रदेश में यह तेजी से चल रहा है। राज्य की पूरी वयस्क आबादी को लगभग टीका लग चुका है। यह आंकड़ा सौ फीसदी को छूने वाला है। इसके साथ ही कई अन्य अहम निर्णय राज्य कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं। जिसका लाभ राज्य की जनता को होगा।
कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले 171 है, संक्रमण दर 0.02% है और रिकवरी दर 98.6% है। आज हमारा वैक्सीनेशन का महा अभियान चल रहा है और इसमें हम सब को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि आज 22 समूह जल प्रदाय योजनाओं को 17 ज़िलों में स्वीकृति दी गई है। इसमें 6,117 गांव जहां घर-घर में शुद्ध पेय जल नल से पहुंचाया जाएगा। जिससे समय, शारीरिक स्वास्थ्य, श्रम और पैसे का लाभ होगा। इसकी लागत 9 हजार 373.99 करोड़ रुपए की है। आज कैबिनेट ने ‘लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण व नुकसानी की वसूली अधिनियम-2021’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।
आज कैबिनेट ने ‘लोक एवं निजी संपत्ति को नुकसान का निवारण व नुकसानी की वसूली अधिनियम-2021’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा। @JansamparkMP @mohdept pic.twitter.com/oNUDoySii8
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) December 16, 2021