Good News : मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मे​डल जीता

टोक्यो। भारत के लिए खुशखबरी है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मे​डल जीता।

भारत के महामहिम राष्ट्पति रामनाथ कोविंद ने मीराबाई चानू की सफलता पर अपनी शुभकामनाएं दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश के लिए गौरव का क्षण बताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने मीराबाई चानू के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीतने पर मीराबाई चानू को बधाई दी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री और सभी भारतवासियों की तरफ से मैं मीराबाई चानू को बधाई और धन्यवाद करता हूं। पहले ही दिन रजत पदक जीत कर आप 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर एक मुस्कान लाई हैं, आपने देश के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा देने का काम किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के बाकी खिलाड़ी भी मीराबाई चानू की राह चलकर इतिहास बनाएंगे।