National Film Award : कंगना रनौत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, ‘छिछोरे’ बेस्ट फिल्म

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘छिछोरे’ को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से मनोज वाजपेयी (हिन्दी फिल्म- भोंसले) और धनुष को (तमिल फिल्म- असुरन) के लिए दिया गया है।

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों’ के 67वें संस्करण की सोमवार को घोषणा कर दी गई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फिल्म ‘छिछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म और रानी झांसी पर आधारित फिल्म ‘मणिकणिका'(Manikarnika) के लिए कंगना रनौत (Kangna Ranout) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘छिछोरे’ को दिया गया है। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से मनोज वाजपेयी (हिन्दी फिल्म- भोंसले) और धनुष को (तमिल फिल्म- असुरन) के लिए दिया गया है। जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार फिल्म ‘मणिकणिका’ के लिए कंगना रनौत (Kangna Ranout) को दिया गया। ‘मणिकर्णिका’ और ‘पंगा’ फिल्म के लिए कंगना रनौत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ।

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का पुरस्कार ‘सोहनी चट्टोपाध्याय’ को दिया गया है। वहीं सिक्किम सबसे फिल्म फ्रैंडली राज्य के रूप में चुना गया। मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) को ‘भोंसले’ और धनुष को ‘असुरन’ फिल्म के लिए संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

उल्लेखनीय है कि 2019 में बनी फिल्मों के लिए पुरस्कारों की घोषणा हुई है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा 3 मई 2020 को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा पहले साल 3 मई 2020 को होनी थी। लेकिन इसे कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालातों की वजह से टालना पड़ा था। बता दें कि पुरस्कारों के लिए आखिरी एंट्री 17 फरवरी 2020 तक ही रखी गई थी।

बेस्ट नैरेशन- वाइल्ट कर्नाटका
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विषाख ज्योति
सविता सिंह को फिल्म सौंसी के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्रॉफर का मिला
नॉक नॉक नॉक के लिए बेस्ट डायरेक्ट सुधांशु सरिया
बेस्ट अनिमेशनल फिल्म- राधा
बेस्ट नॉन फीचर फिल्म- एन इजीनियर्ड ड्रीम, हेमंत गाबा द्वारा प्रोड्यूस की हुई

फीचर फिल्म के लिए अवॉर्ड का ऐलान
स्पेशल मेंशन- बिरियानी (मलयालम), जोनाकि पोरवा (असमिया), लता भगवानकरे (मराठी), पिकासो (मराठी)
बेस्ट हरियाणवी फिल्म- छोरियां छोरों से कम नहीं
बेस्ट छत्तीगढ़ी फिल्म- भुलन दी मेज
बेस्ट तेलुगु फिल्म- जर्सी
बेस्ट तमिल फिल्म- असुरन
बेस्ट पंजाबी फिल्म- रब दा रेडियो 2
बेस्ट मलियाली फिल्म- कला नोत्तम
बेस्ट मराठी फिल्म- बारडो
बेस्ट हिंदी फिल्म- छिछोरे

बेस्ट फीमेल प्लेबैक- सावनी रवींद्र को फिल्म बारदो के गाने रान बेटल
बेस्ट मेल प्लेबैक- पी प्राक को फिल्म केसरी के गाने तेरी मिट्टी
बेस्ट एक्ट्रेस- कंगना रनौत को फिल्म पंगा और मणिकर्णिका
बेस्ट एक्टर- मनोज बाजपेयी को फिल्म भोसले, फिल्म असुरन के लिए अभिनेता धनुष
बेस्ट डायरेक्टर- संजय पूरे सिंह चौहान को भट्टर हूरेन

बेस्ट पॉप्युलर फिल्म- महर्षि
इंदिरा गांधी अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- हेलन (मलयालम)
बेस्ट फीचर फिल्म- मलयाली फिल्म Marakkar Arabikkadalinte- SimHam को मिला