नई दिल्ली। केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि जीवन के लिए जल बुनियादी आवश्यकता है और जल संसाधन प्रबंधन हमेशा से सभी पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्य रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि अभियांत्रिकी समाधान प्रदान करके जल अवसंरचना विकास की दिशा में केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारियों का योगदान देश प्राकृति और मानव निर्मित जल संकट से निपटने के लिए अधिक सशक्त बना देगा।
The officers of Central Water Engineering Services called on President Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan. The President said that sustainable development of water resources and efficient management of water is the key to water security and economic growth.… pic.twitter.com/aDPZ7ZkLZ8
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 21, 2023
राष्ट्रपति ने कहा कि जल संसाधनों के टिकाऊ विकास और जल का कुशल प्रबंधन जल सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि आर्थिक विकास में वृद्धि और बढ़ते शहरीकरण व विकास के साथ, उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के बदलते रुझान ने पहले ही जल क्षेत्र को प्रभावित करना शुरू कर दिया है और हमारे देश में विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग भौगोलिक और जलवायु-संबंधी पैटर्न हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जल अभियांत्रिकी सेवा अधिकारियों से मौजूदा और आगामी चुनौतियों से निपटने के लिए समग्र दृष्टिकोण अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उन्होंने उन्हें टिकाऊ तरीके से जल संसाधनों के विकास और प्रबंधन पर जोर देने की सलाह दी।