नई दिल्ली। पेटीएम ने अपने ऐप में नई सुविधा लॉन्च की है, जिससे उपयोगकर्ता अब भोजन, यात्रा, शॉपिंग, बिल भुगतान जैसी विभिन्न श्रेणियों में खर्च को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं। इस फीचर के तहत सभी लेन-देन स्वचालित रूप से टैग हो जाते हैं और मासिक खर्च का सारांश भी दिखता है।
उपयोगकर्ता टैग को कस्टमाइज़ कर सकते हैं और अपनी जरूरतों के अनुसार नए टैग बना सकते हैं। साथ ही, ‘बैलेंस और हिस्ट्री’ सेक्शन में जाकर हर टैग पर टैप करके संबंधित सभी खर्च एक साथ देखे जा सकते हैं।
पेटीएम ने कहा कि यह सुविधा यूज़र्स को अपने खर्चों पर बेहतर नियंत्रण और समझ प्रदान करती है, जिससे वे स्मार्ट वित्तीय निर्णय ले सकें।





















