शर्लिन चोपड़ा मामले में पुलिस ने किया राखी सावंत को गिरफ्तार

राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है.इस बात की जानकारी शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर दी जहाँ उन्होंने लिखा की अंबोली पुलिस ने FIR 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ़्तार किया।


कल राखी सावंत की ABA 1870/2022 को मुंबई सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया था।राखी सावंत को हिरासत में लेने की वजह खुद शर्लिन चोपड़ा है क्योंकि शर्लिन ने ही कुछ समय पहले राखी के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी और अब उसी मामलें में कार्यवाई करते हुए पुलिस ने राखी सावंत को हिरासत में ले लिया है।