Positive News : सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रिकरण अभियान, नेहरू युवा केंद्र ने समय से पूर्व हासिल किया लक्ष्य

नेहरू युवा केन्द्र संगठन झारखण्ड के अधिनस्त प्रत्येक जिलों के लिये 11000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टीक एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया अर्थात 22 जिलों में कार्यरत नेहरू युवा केन्द्र की इकाई ने अपने लक्ष्य का निर्धारण 242000 कि ग्रा रखा गया जो दिनांक 24 अक्तूबर को 234914 किग्रा प्राप्त किया।

रांची। आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करने एवं उसका निष्पादन करने के लक्ष्य को नेहरू युवा केन्द संगठन ने निर्धारित तिथि से पूर्व ही हासिल कर लिया है।
02 अक्टूबर को नेहरू युवा केन्द्र संगठन, झारखण्ड, एन एस एस तथा पी आई बी ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी कि युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नेहरू युवा केन्द्र संगठन के स्वयं सेवकों, युवाओं को जन जनभागीदारी के माध्यम राष्ट्रीय स्तर पर 75 लाख किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टीक को 744 जिलों के 2.50 लाख गांव से एकत्रित करने तथा उसका निष्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया। इसे जन अभियान बनाने का संकल्प लेते हुए पूरे देश में विभिन्न इकाईयों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेकों, को मुहिम से जोड़ा गया।
25 अक्टूबर को पुनः राज्य निदेशक, नेहरू युवा केन्द्र संगठन, झारखण्ड, अपर महानिदेशक, पी आई बी, राज्य समन्वयक एन एस एस ने संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दिया कि नेहरू युवा केन्द्र संगठन, झारखण्ड के 22 जिलों के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों पर अपने स्वयं सेवकों, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, के साथ स्वच्छता अभियान दिनांक 01 अक्टूबर से लागातार संचालित करते हुए समय से पूर्ण लक्ष्य को हासिल किया। इस दौरान झारखण्ड के ऐतिहासिक स्थलों पर सम्मानित जनप्रतिनिधियों, लोक सभा सदस्य, विधानसभा सदस्य के साथ लोगों को जागरूक करने का काम किया गया।
राज्य निदेशक ने यह भी जानकारी दी कि 24 अक्टूबर तक एकत्रित सिंगल यूज प्लास्टीक के आधार पर साहेबगंज जिला 12230 किग्रा एकत्रित कर प्रथम स्थान, हजारीबाग जिला 12086 किलोग्राम एकत्रित कर द्वितीय स्थान, एवं चतरा जिला 11785 किलोग्राम एकत्रित कर तृतीय स्थान बनाया है जो कि 31 अक्टूबर जब सिंगल यूज प्लास्टीक एकत्रित करने का काम समाप्त होगा। तो उसके आधार पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिलों की घोषणा की जायगी। निदेशक द्वारा यह भी जानकारी दी गयी कि 31 अक्टूबर तक झारखण्ड राज्य अपने निर्धारित लक्ष्य से कही अधिक सिंगल यूज प्लास्टीक एकत्रित करने की उपलब्धि प्राप्त करेगा।