Protest Against Petrol and Diesel Price Hike – पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर जारी है विरोध प्रदर्शन

कोरोना काल में बढ़ती महंगाई आम जनता के लिए नई मुसीबत है। सरकार कोई अंकुश नहीं लगा पा रही है। बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीज़ल और गैस की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब राजनीतिक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है।

नई दिल्ली। एक ओर जब लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है, वैसे में लगातार बढ़ती महंगाई से उनका जीना मुश्किल हो रहा है। पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों ने मध्यम और निम्न मध्यम वर्गीय परिवारों पर अधिक बोझ डाला है। कांग्रेस लगातार महंगाई को लेकर केंद्र सरकार से सवाल करती आ रही है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पेट्रोल-डीज़ल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कानपुर में पेट्रोलियम मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की चिंता केवल अपने इमेज को लेकर है। उसे यह नहीं दिखता है कि आम जनता का जीना कितना मुश्किल हो गया है। सरकार चाहे तो तेल कंपनियों पर अंकुश लगा सकती है। लेकिन सरकार केवल व्यापारियों के हित की चिंता करती है, आम जनता की बात उसके लिए केवल चुनावी मंचों से होते हैं।

बता दें कि आज कीमतें बढ़ने के साथ दिल्ली में पेट्रोल का रेट 100 रुपये के बहुत करीब पहुंच गया है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल का रेट 106 रुपये के करीब पहुंच चुका है। मुंबई में आज पेट्रोल 105.92 लीटर और डीजल 96.91 रुपये लीटर बिक रही जबकि, बेंगलुरु में पेट्रोल 103.20 लीटर और डीजल 94.72 रुपये लीटर है।

महंगाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार केंद्र सरकार की आलोचना कर रही है। सोनिया गांधी ने तो इस संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा। सांसद राहुल गांधी का कहना है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए लंबी-असुविधाजनक लाइनों की वजह सिर्फ़ कोविड प्रतिबंध नहीं हैं। असली वजह जानने के लिए अपने शहर में पेट्रोल-डीज़ल के रेट देखें।

Read Also – Price Hike : आज फिर पेट्रोल-डीजल के 5 वीं बार बढ़े दाम