सपा नेता मुलायम सिंह अस्पताल में भर्ती, हालत बताई जा रही है स्थिर

गुरुग्राम। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया।

समाजवादी पार्टी की ओर से कहा गया है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है। वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

दोपहर में जैसे ही पिता मुलायम सिंह की हालत गंभीर होने की जानकारी मिली सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तत्काल पत्नी डिंपल यादव, बेटे अर्जुन सहित परिवार के अन्य सदस्य दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उधर, इटावा से मुलायम सिंह के भाई अभय राम व परिवार के अन्य सदस्य भी दिल्ली चले गए हैं। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।