Punjab News : पंजाब में मिली जीत के बाद केजरीवाल और भगवंत मान आज हैं जनता के बीच

अमृतसर की सड़कों पर दोनों ओर लोग खड़े हैं। जगह जगह पर फूलों से सजावट की गई है। आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार पंजाब पहुंचे हैं। घोषित मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनका स्वागत किया और उसके बाद कई स्थलों पर दोनों ने साथ मत्था टेका है।

नई दिल्ली। पंजाब में विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ चयनित मुख्यमंत्री भगवंत मान कई धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। जनता का अपार जनसमूह इनके स्वागत के लिए सड़कों पर उमड़ा है। मुख्यमंत्री मनोनीत भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के वाल्मीकि मंदिर में प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री मनोनीत भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में पूजा की। भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जलियांवाला बाग स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद 16 मार्च के भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद भगवंत मान ने पंजाब की जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि, राजभवन की जगह शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां शपथ ग्रहण समारोह होगा। आपको बता दें की इससे पहले मुख्यमंत्री की शपथ राजभवन में ही होती रही है। 16 मार्च को शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में होगा। सूत्रों की मानें तो भगवंत मान के साथ सिर्फ छह मंत्री ही कैबिनेट मंत्री की शपथ लेंगे। पहले 17 कैबिनेट मंत्री के शपथ लेने की ख़बर आ रही थी। सूत्रों के हवाले से ख़बर आ रही है कि गृह विभाग को लेकर पार्टी में पेंच फंसा हुआ है।