आज से शुरू हो रही है राहुल गांधी की न्याय यात्रा


नई दिल्ली।
मणिपुर के थौबल के खोंगजोम में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी जोरों पर हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज थौबल से शुरू होगी। यात्रा 67 दिनों में 110 जिलों से होकर 6,700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगी।

इंडिगो की एक विशेष उड़ान जिसके माध्यम से राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए इंफाल जाना था, दिल्ली हवाई अड्डे पर विलंबित है। कांग्रेस नेता अभी तक फ्लाइट में नहीं चढ़े हैं और एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा से हमारे संगठन में एक नई उमंग आई, एक नई एकजुटता दिखी… इसी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया… आज से मणिपुर से यह यात्रा आरंभ हो रही है… इसका अंतिम समारोह मुंबई में होगा।”

कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कहा कि ‘यह एक ऐतिहासिक यात्रा होगी। इस यात्रा में शब्द न्याय भी जोड़ा गया है। इस यात्रा में लाखों लोग जुड़ेंगे।’