हिरासत में राज कुंद्रा, चर्चा हो रही है शिल्पा शेट्टी की

पोर्न फिल्म बनाने और बेचने के आरोप में कारोबारी राजकु्रंदा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अब उस दिन दोबारा निर्णय होना है। इस मामले में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी चर्चा में आ गई है।

मुंबई। आम कहावत है कि चोरी, हत्या और पाप किसी के छिपाए नहीं छिपती है। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राजकुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने और उसके वितरण के मामले में 23 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। कारेबारी राज कुंद्रा के साथ एक अन्य आरोपी रयान थारप को भी 23 जुलाई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। इसके बाद अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को लेकर सोशल मीडिया में खूब चर्चा हो रही है।

बता दें कि राजकुंद्रा को सोमवार की रात को ही मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया था। उसके बाद उनके साथी रयान को भी पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में मुंबई पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को
मुंबई पुलिस ने इन दोनां को मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया। पुलिस की तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने दोनों को 23 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

कारोबारी राज कुंद्रा पर पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप हैं। मालवानी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। 23 जुलाई को फिर से कोर्ट उनके मामले की सुनवाई करेगा। बताया जा रहा है कि उनकी जमानत पर भी अदालत में तभी फैसला होगा। इस बीच पुलिस ने और अधिक साक्ष्य पेश कर दिए तो उनकी हिरासत की अवधि लंबी हो सकती है। मुंबई पुलिस का कहना है कि कारोबारी राज कुंद्रा के खिलाफ सारे पुख्ता सुबूत हैं।

पुलिस का कहना है कि पोर्नोग्राफी के इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता राज कुंद्रा है, इसीलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि राज कुंद्रा के खिलाफ उनके पास कई पर्याप्त सबूत हैं। पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। सोमवार को पहले राज कुंद्रा से क्राईम ब्रांच ऑफिस में पूछताछ की गई और पूछताछ के बाद राज को गिरफ्तार कर लिया गया। राज पर ना सिर्फ अश्लील फिल्में बनाने बल्कि उन्हें अलग अलग एप्स के जरिए बेचने का भी आरोप है।