राजनाथ सिंह ने कहा, भारत अब एक ताकतवार देश बन चुका

‘Invention', 'Innovation' और 'Ideas' के दम पर युवा, किसी भी चुनौती का सामना करने, और उन्हें अवसर में बदलने की क्षमता रखते हैं। इसलिए आप सब आगे बढ़ें, नई तकनीकें खोजें, नया innovation करें, नई कंपनियां और research establishments खड़े करें, एक लक्ष्य बनाकर निर्भीक होकर आगे बढ़ें।

नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि दुनिया की कोई ताकत भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकती है। भारत अब कमजोर देश नहीं बल्कि दुनिया का ताकतवर देश बन चुका है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं। हमारा सपना है भारत को फिर से जगद्गुरू के पद पर स्थापित करने का। हम भारत को शक्तिमान, धनवान बनाने के साथ-साथ ज्ञानवान भी बनाना चाहते है। हमारी शक्ति दुनिया को डराने के लिए नही बल्कि जगत कल्याण के भाव से प्रेरित होगी।

रक्षा मंत्री पुणे में एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि आजादी के इस अमृत काल में हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने एक संकल्प लिया है। वह संकल्प है आत्मनिर्भरता का। आज भारत अपनी जरूरतों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर नही रहना चाहते। हम अधिकांश मामलों में आत्मनिर्भर बने इसके लिए देश में ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने देश में ‘वोकल फार लोकल’ की अपील की है। यह एक तरह स्वदेशी 2.0 है जिसकी पहली गूंज इसी महाराष्ट्र में लोकमान्य तिलक और महात्मा गांधी के नेतृत्व में सुनाई दी थी। यह ‘वोकल फार लोकल’ का आग्रह देश में युवाओं को मजबूती देगा। उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाएगा।