Satya Nadella News : माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के बेटे की सेरेब्रल पाल्सी से मौत

जै़न नडेला को जन्म से थी सेरेब्रल पाल्सी। सेरेब्रल पाल्सी एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होता है और जिसके चलते बच्चे की शारीरिक गतिविधियां जैसे कि चलने फिरने की गतिविधियां प्रभावित होते हैं।

नई दिल्ली। आज सुबह सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प के सीईओ सत्या नडेला के बेटे ज़ैन नडेला का निधन हो गया। वह 26 साल का था। ज़ैन नडेला जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी बीमारी से ग्रसित थे। इसकी सूचना कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए दी। सॉफ्टवेयर कंपनी ने एक ईमेल के जरिए अपने एग्जीक्यूटिव स्टाफ को बताया कि ज़ैन का निधन हो गया है। इस संदेश में एग्जीक्यूटिव्स से उनके परिवार के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा गया है। बता दें कि 2014 में सीईओ की भूमिका निभाने के बाद से, सत्या नडेला डिसएबिलिटी से पीड़ित यूजर्स को बेहतर सेवा देने के लिए डिजाइनिंग प्रोडक्ट्स पर जोर दे रहे थे।

क्या है सेरेब्रल पाल्सी

सेरेब्रल का अर्थ हुआ दिमागी या मस्तिष्क का भाग और पाल्सी का मतलब हुआ निस्तेज शक्तिहीन या पंगु। ये एक तरह की दिव्यांगता है और इसके चलते आम तौर पर बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से जो कुछ भी शारीरिक गतिविधियां कर सकते हैं उसमे कठिनाइयों का सामना करना।