मुंबई। कोलकाता में एक कंसर्ट के तुरंत बाद हुई मौत के बाद प्रसिद्ध सिंगर केके का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। बुधवार की रात गायक कृष्ण कुमार कुन्नथ (केके) का पार्थिव शरीर मुंबई लाया गया। कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान उनका निधन हुआ था।
केके की मौत पर कई प्रकार के संदेह भी जाहिर किए जा रहे थे। कोलकाता में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने अप्राकृतिक मौत से इनकार किया गया है। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने गायक की मौत पर अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसके चेहरे और सिर में चोट के निशान नजर आए थे। अंतिम ऑटोप्सी रिपोर्ट 72 घंटे में प्रकाशित की जाएगी लेकिन प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लिखा गया “जहां तकमौत का सवाल है” कुछ भी अस्वाभाविक नहीं होने का संकेत दिया गया है।
The body of singer #KK brought to Mumbai, Maharashtra
He passed away last night in Kolkata after a live performance. pic.twitter.com/SI2IkR9AyQ
— ANI (@ANI) June 1, 2022
लोगों का कहना है कि केके के अंदर गानों को लेकर एक अलग जुनून था और यही कारण है कि उन्होंने अपना आखिरी दिन भी गाना गाते हुए ही बिताया। केके हमेशा अपने गानों के जरिए लोगों के दिलों में बसे रहेंगे।