3 चीजों से दूरी बना लेें, जानें इन्हें

सेहतमंद रहने के लिए कुछ चीजों से दूरी रखना जरूरी है। अन्यथा ये धीमे जहर की तरह आपको बीमार कर देंगे।

नई दिल्ली। आपको बता दें कि जिन चीजों को हम हेल्दी समझकर खाते हैं, वह शरीर में जाने के बाद धीरे-धीरे जहर का काम करती हैं।

सेब के बीज

सेब में मौजूद बीजों में एमिग्डालिन नामक पदार्थ पाया जाता है। इसके बीज साइनाइड जहर से भरे होते हैं। एक सेब के बीज में साइनाइड की मात्रा कम होती है, लेकिन अगर आप 20 से अधिक सेबों के बीज एक साथ खाते हैं, तो आपकी जान भी जा सकती है। इसलिए हमेशा सेब के बीज निकालकर इसको खाने की सलाह दी जाती है।

हरे आलू

अक्सर हम सभी सब्जी लेने के दौरान हरे आलू को निकालकर अलग कर देते हैं। दरअसल, आलू की पत्तियों और टहनियों ग्लाइकोअल्कलॉइड्स नामक जहरीला पदार्थ पाया जाता है। ग्लाइकोअल्कलॉइड्स नामक जहरीला पदार्थ रोशरी के संपर्क में आने से पुराना होने पर आलू को हरा कर देता है। हरे रंग के आलूओं में ग्लाइकोअल्कलॉइड्स की मात्रा अधिक पाई जाती है। ऐसे में हरे आलू का सेवन करने से दस्त, मतली और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

कच्चा अंडा

हमारी सेहत के लिए कच्चा अंडा भी हानिकारक माना जाता है। क्योंकि इसमें साल्मोनेला नामक बैक्टीरिया पाया जाता है, तो आमतौर पर कई खाने वाली चीजों में भी होता है। लेकिन यह शरीर में जाने के बाद ऐंठन, बुखार, उल्टी और दस्त की वजह बन सकता है। इसलिए कच्चे अंडे का सेवन कम से कम करना चाहिए।