Tech News, इस दिसंबर लॉन्च होगा 10 मिनट में फुल चार्ज करने वाला Xiaomi12

उम्मीद है कि इस महीने ही Xiaomi12 सीरीज के स्मार्टफोन्स लॉन्च होंगे। इनमें क्या कुछ खास होगा इसके लिए फटाफट पढ़ें यह स्पेशल टेक न्यूज।

नई दिल्ली। आप भी स्मार्टफोन्स के दीवाने हैं, तो यह Xiaomi 12 के जल्द लॉन्च की खबर आपको इसे निहारने, पाने के लबेचैन कर रही होगी। कंपनी का दावा है यह सीरीज का फोन पहले वाली सीरीज से काफी अलग और ज्यादा फीचर्स लिए है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक Xiaomi 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स जल्द लॉन्च किए जाएंगे। इस सीरीज में तीन रेंज लॉन्च की जाएगी, Xiaomi12, Xiaomi 12 X और Xiaomi PRO12 । इन तीनों मॉडल को सर्टिफिकेशन साइट के डेटाबेस में देखा गया है।

Xiaomi 12 के ये हैं चौंकाने वाले फीचर्स

  • Xiaomi 12 X में स्नैपड्रैगन 870 होने की उम्मीद है।
  • Xiaomi 12  और Xiaomi PRO के स्नैपड्रैगन Gen 1 द्वारा संचालित होने की संभावना है। 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • Xiaomi 12 Pro Xiaomi और Xiaomi 12X को हाल के दिनों में 67W फास्ट चार्जर के साथ देखा गया था।
  • Xiaomi 12 Pro 3C सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया है। इससे पता चलता है कि डिवाइस 120 W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।
  • 10 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता है।