Telly Talks, कलर्स पर दो नए शो करेंगे मनोरंजन की झमाझम बारिश

कलर्स टीवी लेकर आया है ‘नागिन’ का छठा सीजन और एक बिलकुल नया फिक्‍शन ड्रामा ‘परिणीति’। डबल एंटरटेनमेंट के लिए हो जाएं तैयार। ‘नागिन 6’ देखिए 12 फरवरी से शनिवार और रविवार को रात 8 बजे और ‘परिणीति’ 14 फरवरी से हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे, सिर्फ कलर्स पर।

 नई दिल्ली। बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स के ‘नागिन 6’ का प्रीमियर 12 फरवरी को हुआ। इसका प्रसारण शनिवार और रविवार को रात 8 बजे किया जाएगा, जबकि ‘परिणीति’ का प्रीमियर 14 फरवरी को होगा और यह सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होगा। नागिन 6 में तेजस्‍वी प्रकाश, सिम्‍बा नागपाल और महक चहल की मुख्‍य भूमिकाएं होंगी, जबकि ‘परिणीति’ में आंचल साहू, तन्‍वी डोगरा और अंकुर वर्मा मुख्‍य किदारों को पर्दे पर साकार करेंगे।

फैंटेसी फिक्‍शन ‘नागिन’ का छठा एडिशन और एक बिलकुल नया फिक्‍शन ड्रामा ‘परिणीति’। नागिन 6 के साथ कलर्स दर्शकों की चहेती नागरानी को लेकर लौटा है, लेकिन इस बार वह बिलकुल नये अवतार में होगी और पूरी मानवजाति को एक खतरनाक तबाही से बचाने की कोशिश करेगी।

दूसरी ओर, परिणीति दो बेस्‍ट फ्रैंड्स परिणीत और नीति की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जिनकी जीवन को लेकर आकांक्षाएं विपरीत हैं, लेकिन उनका रिश्‍ता अटूट है। हालांकि, अनजाने में दोनों की शादी एक ही आदमी राजीव से हो जाती है। इसके परिणाम में हमें प्‍यार और दोस्‍ती की एक दिलचस्‍प कहानी मिलती है।

वायाकॉम18 में हिन्‍दी मास एंटरटेनमेंट एंड किड्स टीवी नेटवर्क की हेड नीना एलाविया जैपुरिया ने कहा, “कलर्स में हम दर्शकों से जुड़ने वाली कहानियों के माध्‍यम से तरह-तरह का मनोरंजन पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने फिक्‍शन लाइन-अप में खुशी देने वाला एक रोमांटिक थ्रिलर ‘फ़ना- इश्‍क में मर जावां’ जोड़ने के बाद हम सबसे ज्‍यादा मांग वाले अपने फैंटेसी फिक्‍शन फ्रैंचाइज ‘नागिन’ के नए सीजन और एक बिलकुल नये ड्रामा ‘परिणीति’ की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं।’

वायाकॉम18 में हिन्‍दी मास एंटरटेनमेंट की चीफ कंटेन्‍ट ऑफिसर मनीषा शर्मा ने कहा, “साल की एक्‍शन से भरपूर शुरूआत के बाद हम दो नए शोज से अपनी रफ्‍तार को बढ़ाने के लिए तैयार हैं। यह शोज हैं ‘नागिन 6’ और ‘परिणीति’। ‘नागिन’ एक नए अवतार में लौट आई है, वह पहले से ज्‍यादा ताकतवर है और उस पर पूरे देश को प्रलय से बचाने की बड़ी जिम्‍मेदारी है। दूसरी ओर, ‘परिणीति’ दो पूरी तरह से अलग शख्सियतों वाली सहेलियों की दिल को छू लेने वाली कहानी है, जो अपनी-अपनी जिन्‍दगी से अलग-अलग चीजें चाहती हैं, लेकिन किस्‍मत उन्‍हें एक-दूसरे से जोड़ देती है। हम एकता कपूर के संचालन में बने इन दो शोज के साथ बालाजी टेलीफिल्‍म्‍स से अपने लंबे समय के रिश्‍ते को मजबूती देते हुए बहुत खुश हैं।”

प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा, “मैं कलर्स के साथ लंबे समय के अपने रिश्‍ते को जारी रखते हुए और दो नये शोज के लॉन्‍च से उस रिश्‍ते को मजबूती देते हुए रोमांचित हूँ। हमने ‘नागिन’ का सफर छह साल से ज्‍यादा समय पहले शुरू किया था और पांच रोमांचक सीजनों में अपनी नागरानी की महान कहानी पेश करते हुए एक लंबा सफर तय किया है और आज इसके अगले सीजन की घोषणा करते हुए मैं बहुत खुश हूँ! एक बेमिसाल और दिलचस्‍प थीम के साथ यह सीजन पिछले सीजनों से ज्‍यादा भव्‍य होगा। नागिन के अलावा हम ‘परिणीति’ भी लॉन्‍च कर रहे हैं, जिसमें दोस्‍ती का खूबसूरत, लेकिन कठिन रिश्‍ता है। अपने प्रशंसकों के लगातार समर्थन के कारण ही हम भारतीय टेलीविजन पर सबसे यादगार में से कुछ कॉन्‍सेप्‍ट्स दे सके हैं। मैं हमारे दर्शकों से इन दोनों शोज को वही प्‍यार और समर्थन देने का आग्रह करती हूँ और वादा करती हूँ कि हम मनोरंजन का पहिया घुमाते रहेंगे!’’