तेलंगाना की कमान अब रेवंत रेड्डी के हाथ

नई दिल्ली। कांग्रेस को तेलंगाना में मिली बहुमत के बाद वहां के प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी को कांग्रेस नेतृत्व की ओर से मुख्यमंत्री मनोनीत किया गया है। तेलंगाना के मनोनीत मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की।रेवंत रेड्डी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास पर मुलाकात की।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “हम रेवंत रेड्डी को उनकी जीत पर बधाई देते हैं, यह जीत कांग्रेस की, रेवंत जी के संघर्ष की जीत है…”