सेवा, सुरक्षा, संस्कार, समरसता व स्वालंबन करना मुख्य उद्देश्य : आलोक कुमार

झारखंड सरकार से कहा धर्मांतरण के बने कानून को सख्ती पालन करे तथा आए दिन हो रहे धर्मांतरण की घटनाओं के उच्च स्तरीय जांच कराया जाए। लव जिहाद मामले पर दुसरे राज्यों की तरह सख्त कानून बनाकर इस कुकृत्य को रोका जाए। धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों को दुसरे राज्यों की तरह झारखण्ड में भी सरकारी नियंत्रण से मुक्त करें।

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि भारत में रहने वाला सारा समाज हिंदू है। सनातन परंपरा से विमुख हुए आज का तथाकथित अनेक धर्म के पूर्वज हिंदू ही रहे हैं। हिंदू कोई धर्म नहीं है अपितु हिंदू जीवन पद्धति है। आलोक कुमार शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का मुख्य लक्ष्य सेवा, सुरक्षा, संस्कार, समरसता व स्वालंबन है। सेवा कार्य के तहत विश्व हिंदू परिषद के एकल द्वारा 8220 ग्रामों में एकल विद्यालय संचालित किया जा रहा है, जहां साक्षरता के साथ संस्कार भी सिखाया जाता है। स्वालंबन की दृष्टिकोण से महिला स्वयं सहायता समूह, महिला सिलाई केंद्र,औपचारिक शिक्षा व संस्कार के तहत बाल संस्कार केंद्र, औपचारिक शिक्षा के तहत उच्च विद्यालय, स्वालम्बन के तहत स्किल डेवलपमेंट के छोटे-छोटे प्रशिक्षण दी जा रही है तथा समरस्ता के तहत अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, नीलाम्बर-पीताम्बर सहित सैकड़ों बलिदानियों का झारखंड प्रदेश है। अपनी धर्म एवं संस्कृति को बचाने के लिए ही इन महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी। उन्होंने कहा जिस धर्मांतरण के कार्य के विरोध करते हुए भगवान बिरसा मुंडा ने ईसाईओं-अंग्रेजों से लड़ते अपने प्राण दे दिए वह झारखंड आज धर्मांतरण के दंश झेल रहा है। सेवा और चिकित्सा के आड़ में धर्मांतरण का फैक्ट्री चलाया जा रहा है। खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लातेहार, पलामू, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका सहित झारखण्ड के सभी जिलों में जनजातियों सहित अन्य सनातन समाज के परंपराओं को सुरसा की तरह निगलते हुए धर्मांतरण कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम तुष्टीकरण के तहत सुरक्षा प्रदान प्राप्त जिहादियों के द्वारा लव जिहाद,भूमि जिहाद आदि कुकृत्य वर्षो से चलाया जा रहा है। परिणामत: देश और प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा में संकट का संकेत आ रहा है। हलाल इकोनामी के तहत जजिया कर लगाने जैसा षड्यंत्र प्रारंभ हो गया है।
कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हिंदुओं के हत्या के विरोध में झारखंड में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के द्वारा राष्ट्रपति को झारखंड के विभिन्न जिला एवं प्रखंडों से 150 से अधिक ज्ञापन सौंपे गए। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस 1400 से अधिक स्थानों पर मनाया गया, 200 से अधिक स्थानों पर अखण्ड भारत दिवस तथा दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर 300 से अधिक स्थानों पर शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया।
विश्व हिंदू परिषद से एकल अभियान के पालक अधिकारी एडवोकेट आलोक कुमार ने शनिवार को एकल ग्राम संगठन कार्यालय बरियातू में एकल परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक की जिसमें एकल ग्राम संगठन के कार्य पद्धति एवं योजनाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश तुलस्यान ने की। आलोक कुमार को एकल साहित्य एवं शॉल देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।