125वीं जयंती पर पूरा देश दे रहा है नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि

मातृभूमि क लिए उनका अद्वितीय त्याग, तप व संघर्ष सदैव देश का मार्गदर्शन करता रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की स्वतंत्रता में नेताजी के अतुलनीय योगदान को चिरस्मरणीय बनाए रखने हेतु पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का अभिनव कार्य किया है।

नई दिल्ली। आजाद हिंद फौज के संस्थापक और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के अमर सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की उनकी 125वीं जयंती पर पूरा देश श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम में राजपथ पर इंडिया गेट परिसर में उनकी प्रतिमा का अनवारण करेंगे। वहां से चंद मीटर की दूरी पर ही नेशनल वॉर मेमोरियल है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर भारत कृतज्ञतापूर्वक श्रद्धांजलि देता है। स्वतंत्र भारत के विचार के प्रति अपनी उग्र प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए उन्होंने जो साहसी कदम उठाए – आजाद हिंद – उन्हें एक राष्ट्रीय प्रतीक बनाते हैं।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नेताजी की जयंती पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी।

वहीं, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ने केंद्र सरकार से अपील की कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए ताकि पूरे देश को राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने और देशनायक दिवस को सबसे उपयुक्त तरीके से मनाने की अनुमति मिल सके।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी।