जून के आखिरी तक दिल्ली में बरसेंगी टिप टिप बारिश की बूंदे

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी वहां के लोगों को परेशान कर रही है साथ ही हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने और तापमान बढ़ने से मौसम में उमस की स्थिति भी अभी फिलहाल बनी रहेगी। 

जून का आखिरी सप्ताह शुरु होने को है और बिहार सहित देश के कई राज्यों में मौसम अव सुहाना हो चला है और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। बिहार में 13 जून को ही मानसून प्रवेश कर चुका है और बारिश इतनी हुई है कि राज्य की सभी नदियों ने अपने कछारों को लांघना शुरु कर दिया है। बिहार में बाढ जैसै हालात पैदा हो गये हैं और सरकार बाढ से लङने के लिये नीतियां बनाने में मशगूल हैं। बिहार के बाद उत्तरप्रदेश के पूर्वी भाग  में मानसून तो पहुंच गया है लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचने में अभी मानसून को एक सप्ताह का और वक्त लग सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार केरल के तटीय इलाकों में हवा का दवाव कम होने की वजह से मानसून फिलहाल कमजोर हो चुका है जिस वजह से अभी देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा , पंजाब जैसे राज्यों में भी मानसून एक सप्ताह की देरी से पहुंचेगा। 

राज्य की राजधानी पटना में भले ही लोगों को मौसम अव सुहाना और आशिकाना लग रहा हो लेकिन देश का राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी वहां के लोगों को परेशान कर रही है साथ ही हवाओं में नमी की मात्रा अधिक होने और तापमान बढ़ने से मौसम में उमस की स्थिति भी अभी फिलहाल बनी रहेगी।  लेकिन एक सप्ताह बाद यानी 28-29 तक मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रास्ते दिल्ली तक पहुंचेगी और फिर राजधानी सहित एनसीआर के लोग मानसून की बारिश का मजा ले सकेंगे।तो फिर इंतजार किजीये मानसून का क्योंकि जल्द ही अव आपके इलाके में भी बारिश की बूंदें टिप टिप कर बरसनी शुरु हो जायेंगी।