टोक्यो। टोक्यो पैरालंपिक में भारत के नाम रजत पदक आया है। भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने यह हासिल किया है। इस जीत को लेकर देशवासी उन्हें बधाई दे रहे हैं। टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने रजत पदक जीता। वह फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हार गईं। चीनी खिलाड़ी को 11-7, 11-5 और 11-6 से जीत मिली, जो मैच पर उनकी पकड़ को दर्शाता है।
टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, “भाविना पटेल ने इतिहास रचा। वे रजत पदक लेकर आईं हैं। उसके लिए बधाई। उनका जीवन प्रेरित करने वाला है और अधिक युवाओं को खेलों की ओर आकर्षित करेगा।”
The remarkable Bhavina Patel has scripted history! She brings home a historic Silver medal. Congratulations to her for it. Her life journey is motivating and will also draw more youngsters towards sports. #Paralympics
— Narendra Modi (@narendramodi) August 29, 2021
टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि पैरालंपिक में पहली बार पैरा टेबल टेनिस में पहली बार भारतीय महिला ने पदक जीतकर इतिहास रचा। मैं कोच को धन्यवाद देती हूं। मेरे रिश्तेदारों ने बहुत प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे जितने भी चाहने वाले है उन्हें और सभी देशवासियों को यह मेडल समर्पित करना चाहती हूं। उनके सहयोग से मैं यहां नहीं पहुंच सकती थी।
भारतीय पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा कि भाविना पटेल के रजत पदक ने इतिहास रच दिया है और वो भी राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात क्या होगी कि एक महिला ख़िलाड़ी ने मेडल का खाता खोला है और वह महिला खिलाड़ी भी ऐसी, जो व्हील चेयर का इस्तेमाल करती है।
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ट्विटर करके अपनी शुभकामनाएं भाविना को दीं।
India wakes up to a Silver medal on the occasion of National Sports Day!
Bhavina wins #IND 1st Medal at #Tokyo2020 #Paralympics !
An amazing start to the Paralympics!@Bhavina59068010 clinched the Silver🥈becoming the first Indian woman to do so in Para TT!#Praise4Para pic.twitter.com/Cm2HezBD0k
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) August 29, 2021
टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी भाविना पटेल के घर मेहसाणा में उनके परिवारजनों ने गरबा किया।
#WATCH: गुजरात: टोक्यो पैरालंपिक में टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने वाली खिलाड़ी भाविना पटेल के घर मेहसाणा में उनके परिवारजनों ने गरबा किया। pic.twitter.com/gSizqKAy2c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 29, 2021
उनके पिता हसमुखभाई पटेल ने बताया, “उसने देश का नाम रोशन किया। वह गोल्ड मेडल नहीं लेकर आईं लेकिन हम रजत पदक से भी खुश है। वापस आने पर हम उसका भव्य स्वागत करेंगे।”