मुंबई। मुंबई लिटफेस्ट में दो साहित्य के महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। हिंदी के विख्यात उपन्यासकार और कवि विनोद कुमार शुक्ल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। शुक्ल ने साहित्य अकादमी, ज्ञानपीठ और PEN/Nabokov पुरस्कार जैसी प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किए हैं।
गुजराती कवि और नाटककार सितान्शु यशाचंद्र को फेस्टिवल का पोएट लॉरेट चुना गया है। उन्हें साहित्य अकादमी और पद्मश्री पुरस्कार मिल चुके हैं। मुंबई के कई विश्वविद्यालयों में अध्ययन और अध्यापन कर चुके यशाचंद्र का साहित्यिक योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है।
फेस्टिवल के सह-निदेशक एमी फर्नांडीज और क्वासर ठाकोर पदमसी ने कहा कि दोनों साहित्यकारों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है। नादिर गोदरेज ने इस अवसर को भारतीय साहित्य की समृद्धि का प्रतीक बताया।





















