नई दिल्ली। वियतजेट एविएशन ज्वाइंट स्टॉक कंपनी (HOSE: VJC) ने वर्ष 2023 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन की घोषणा की है। कंपनी ने इस अवधि में वैश्विक विमानन उद्योग में सबसे मजबूत और तेजी से बढ़ती एयरलाइंस में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की है। कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का लगातार विस्तार किया है जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में पर्यटन, निवेश और व्यापार के विकास को प्रोत्साहन मिला है।
2023 में, वियतजेट ने 25.3 मिलियन यात्रियों (वियतजेट थाईलैंड को छोड़कर) के साथ 133,000 उड़ानें संचालित की हैं। इसमें सालाना 183% की वृद्धि हुई है। इसमें से 7.6 मिलियन से ज्यादा यात्री अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के थे। पिछले साल वियतजेट ने 33 नए अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मार्ग के साथ अपने उड़ान नेटवर्क को बढ़ाना जारी रखा। इसके चलते 80 अंतरराष्ट्रीय और 45 घरेलू मार्ग सहित कुल मार्गों की संख्या 125 हो गई है। कंपनी के कुछ महत्वपूर्ण रूट हैं – हो ची मिन्ह सिटी – शंघाई, हो ची मिन्ह सिटी – वियनतियाने, हनोई – सिएम रीप, हनोई – हांगकांग, फु क्वोक – ताइपे, और फु क्वोक – बुसान आदि।
वियतजेट वियतनाम और भारत के बीच सबसे बड़ा ऑपरेटर है जो वियतनाम को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोच्चि और तिरुचिरापल्ली शहरों से जोड़ता है। यह वर्तमान में प्रति सप्ताह 35 राउंड-ट्रिप उड़ानें संचालित करता है। यह एयरलाइन वियतनाम को सिडनी, मेलबर्न, पर्थ, एडिलेड और ब्रिस्बेन सहित ऑस्ट्रेलिया के पांच सबसे बड़े शहरों से जोड़ने वाली पहली एयरलाइन बन गई है। वियतजेट का कार्गो वॉल्यूम कुल 81,500 टन रहा। इसमें वार्षिक आधार पर 73% की बढ़ोतरी हुई है।
2023 में वियतजेट का सेपरेट रेवेन्यू करीब 2.18 अरब डॉलर और कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 2.55 अरब डॉलर रहा है। इनमें सालाना आधार पर 62% और 56% की बढ़ोतरी हुई है। इस अवधि में कंपनी का सेपरेट और कंसोलिडेटेड कर-पश्चात लाभ लगभग 28.5 मिलियन डॉलर और 14 मिलियन डॉलर रहा है।
अकेले 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी का सेपरेट और कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 609.47 मिलियन डॉलर और 768.86 मिलियन रहा। इनमें क्रमशः 89% और 49% की बढ़त देखने को मिली। इस अवधि में कंपनी का सेपरेट और कंसोलिडेटेड कर-पश्चात लगभग 2.85 मिलियन डॉलर और लगभग 6.21 मिलियन डॉलर रहा।
2023 में कंपनी का एंसिलरी और कार्गो रेवेन्यू लगभग 773.08 मिलियन रहा। इसमें सालाना आधार पर 46% की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। यह एयरलाइन के कुल हवाई परिवहन राजस्व का 40% है।
31 दिसंबर, 2023 तक, वियतजेट की कुल संपत्ति लगभग 3.46 अरब डॉलर से अधिक थी। तीन नई पीढ़ी के A321 नियो एयरक्राफ्ट में एयरलाइन के निवेश के बाद वर्ष की शुरुआत से अब तक कंपनी की कुल संपत्ति में एक चौथाई की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का डेट-टू-इक्विटी अनुपात 2 है जो 3 और 5 के बीच के सामान्य ग्लोबल रेंज से काफी नीचे है। वियतजेट का तरलता अनुपात 1.24 है जो विमानन उद्योग की अच्छी रेंज के भीतर है। 31 दिसंबर, 2023 तक नकद और नकद समकक्ष शेष राशि लगभग 205.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आसपास थी जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने से भी अधिक है। इससे एयरलाइन की वित्तीय मजबूती स्पष्ट होती है। वित्त मंत्रालय के मानदंडों के मुताबिक भी एयरलाइन की क्रेडिट रेटिंग सर्वश्रेष्ठ में से एक है।
परिचालन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए, वियतजेट ने आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विमानों में निवेश करना जारी रखा है। 31 दिसंबर, 2023 तक वियतजेट के पोर्टफोलियो में 105 विमान शामिल थे जिनमें वाइड-बॉडी A330 विमान भी शामिल हैं।
वियतनाम और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच व्यापार में योगदान करते हुए, वियतजेट ने पिछले साल बोइंग के साथ अगले 5 वर्षों में 200, 737 मैक्स विमानों की डिलीवरी के लिए एक समझौता ज्ञापन किया। साथ ही कंपनी ने विदेशी वित्तीय संस्थानों के साथ अरबों अमेरिकी डॉलर के एयरक्राफ्ट फाइनेंसिग एग्रीमेंट भी किए हैं।
वियतजेट ने स्काईजॉय लॉयल्टी प्रोग्राम भी लॉन्च किया है। इससे कंपनी के यात्रियों को 250 से अधिक ब्रांडों के साथ रिवार्ड्स रिडीम कराने का मौका मिला है। कंपनी के इस प्रोग्राम ने 2023 में 10 मिलियन सदस्यों तक पहुंच बनाई जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। वियतजेट ने यात्रियों के लिए नए, अनूठे और सुविधाजनक उत्पाद और सेवाएं भी पेश किए हैं। “फ्लाई नाऊ, पे लेटर” सेवा यात्रियों को उनकी उड़ानों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है।